MP Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana 2024 : मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत बेटियों की शादी के लिए सरकार 51000 की राशि वित्तीय सहायता

MP Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana 2024 : मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का संचालन राज्य में किया जा रहा है जिसके अंतर्गत गरीब, निर्धन और तलाकशुदा या विधवा महिलाओं के विवाह के लिए सरकार  विवाह के समय कुल 51 हजार रूपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करेगी ऐसे में यदि आप भी मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के संबंध में पूरी जानकारी प्राप्त करना चाह रहे हैं तो लेख पूरा पढ़ेंगे चलिए जानते हैं-

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

MP Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana 2024

मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा राज्य में गरीब वर्ग के बेटियों के विवाह के लिए 51000 की राशि मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत दिया जाएगा ताकि गरीब घर के मातापिता अपने बेटी का विवाह करवा सके इसके अलावा तलाकशुदा और विधवा महिला को भी एमपी मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का लाभ मिलेगा 

MP Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana 2024 का उद्देश्य (Objective)

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का प्रमुख उद्देश्य राज्य के गरीब और निर्धन वर्ग के बेटियों का विवाह उनके माता-पिता आसानी से कर सके उसके लिए उन्हें वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाना हैं। जैसा कि आप लोगों को मालूम है कि हर एक माता-पिता का सपना होता है कि उसके बेटी का विवाह अच्छी तरह से संपन्न हो सके लेकिन गरीब वर्ग के माता-पिता के पास इतने पैसे नहीं होते हैं कि अपने बेटी का विवाह कर सके।  इसी समस्या को दूर करने के लिए राज्य में मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना शुरू किया गया है और बाल विवाह को रोकना भी योजना का प्रमुख लक्ष्य हैं।

Also Read:- Nanda Gaura Yojana 2024

MP Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana के लिए योग्यता (Eligibility)

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का लाभ लेने की योग्यता निम्नलिखित प्रकार की है जिसका विवरण हम आपको नीचे दे रहे हैं-

  • मध्य प्रदेश स्थाई निवासी होना जरूरी हैं
  •  आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
  • योजना का लाभ गरीबी रेखा से नीचे वाली कन्याओं को ही दिया जाएगा।
  • आवेदक के परिवार की वार्षिक आय 2 लाख रूपये से  कम होनी चाहिए।

MP Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज (Documents)

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में आवेदन करने के लिए निम्नलिखित प्रकार के डॉक्यूमेंट देने होंगे जिसका विवरण हम आपको नीचे दे रहे हैं आए जानते हैं

  • आधार कार्ड 
  • पैन कार्ड 
  • आय प्रमाण पत्र 
  • जाति प्रमाण पत्र 
  • निवास प्रमाण पत्र 
  • लड़की और लड़के का जन्म प्रमाण पत्र 
  • लड़की और लड़के का आयु प्रमाण पत्र 
  • अगर महिला तलाकशुदा है, तो उसके तलाक होने का प्रमाण पत्र 
  • अगर महिला विधवा है, तो उस महिला के पति की मृत्यु का प्रमाण पत्र 
  • ई मेल आईडी 
  • मोबाइल नंबर 
  • आधार कार्ड से लिंक बैंक खाता 
  • पासवर्ड साइज फोटो आदि।

MP Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana के लिए आवेदन प्रक्रिया (Apply Process) 

  • सबसे पहले आपको मध्य प्रदेश सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आप इसके होम पेज पर पहुंच जाएंगे
  • यहां पर आपको मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का एक लिंक दिखाई पड़ेगा उस पर क्लिक करेंगे
  • अब आपके सामने आवेदन पत्र ओपन होगा जहां पर पूछी गई जानकारी का विवरण आपको दर्ज करना है
  • सभी महत्वपूर्ण आवश्यक डॉक्यूमेंट अपलोड कर देंगे
  • इसके बाद आपको कन्या विवाह योजना के आवेदन फार्म को  जमा कर देना होगा।
  • आप इस तरह से इस कन्या विवाह योजना के आवेदन फार्म को भर सकते हैं।