Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana 2024: मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना,सरकार दे रही बेटियों को 25000 रूपये की सहायता, जानिए आवेदन की प्रक्रिया

Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana 2024:- उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना राज्य में शुरू की गई है जिसका प्रमुख  उद्देश्य ब बालिकाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है समाज में लड़कियों के प्रति लोगों की जो नेगेटिव मानसिकता है उसे बदलना हैं। जैसा कि आप लोग जानते हैं कि हमारे समाज में लड़कियों को एक प्रकार का बोझ समझा जाता हैं।  इस मानसिकता को  बदलने के लिए क उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana शुरू किया गया है योजना के तहत बालिका के जन्म होने पर माता-पिता को ₹25000 क्या आर्थिक सहायता दी जाएगी यदि आप योजना से जुड़ी सभी जानकारी चाहते हैं तो आर्टिकल को पूरा पढ़े आए जानते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana 2024:

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की शुरुआत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा  किया गया है योजना के तहत बालिका जन्म होने से लेकर स्नातक  शिक्षा पूरा होने तक ₹25000 की राशि बालिका के माता-पिता को दी जाएगी ताकि बालिका की शिक्षा और पालन पोषण अच्छी तरह से हो सके। योजना के अंतर्गत ₹25000 की राशि 6 किस्तों में बालिका के मातापिता को प्रदान की जाएगी।

Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana 2024  के तहत मिलने वाली सहायता राशि का विवरण

प्रथम किस्तबेटी का जन्म होने पर₹5000
दूसरी किस्तटीकाकरण प्रक्रिया पूर्ण ₹2000
तीसरी किस्तप्रथम कक्षा में प्रवेश के बाद₹3000
चौथी किस्तछठी कक्षा में  बालिका का एडमिशन होने पर₹3000
पांचवी किस्तकक्षा 9 में बालिका का दाखिला होने के बाद₹5000
छठवी किस्त12वीं कक्षा के बाद स्नातक या डिप्लोम कोर्स करने के बाद700

Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana Eligibility

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना में आवेदन करने की योग्यता निम्नलिखित प्रकार की है इसका विवरण नीचे दे रहे हैं

  • उत्तर प्रदेश के बालिकाओं को योजना का लाभ मिलेगा।
  • एक परिवार में अधिकतम दो बेटियों को योजना का लाभ मिलेगा।
  • किसी व्यक्ति के घर में दो बेटी है और उसने दो बेटियों को गोद ले लिया है तो ऐसी स्थिति में चारों बेटियों को योजना का लाभ मिलेगा।
  • यदि किसी व्यक्ति की पहले से एक बेटी है और उसके पत्नी ने जुड़वा बेटी को जन्म दिया है ऐसे में तीनों बेटियों को सरकार  लाभ देगी।
  • परिवार की वार्षिक आय ₹3,00,000 से कम होनी चाहिए।

Also Read:- SBI Stree Shakti Yojana 2024

Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana Documents

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना में आवेदन करते समय निम्नलिखित प्रकार के डॉक्यूमेंट देने होंगे जिसका पूरा विवरण नीचे दे रहे हैं

  • आधार कार्ड
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • वोटर आईडी कार्ड
  • गोद ली हुई बच्चियों का गोद लेने का प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर

Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana Online Apply Process

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना में आवेदन करने की प्रक्रिया के बारे में नीचे विस्तार पूर्वक विवरण दे रहे हैं आईए जानते हैं- 

  • सबसे पहले आपको कन्या सुमंगला योजना की Official Website पर जाना होगा।
  • होम पेज पर पहुंच जाएंगे यहां पर आपको नागरिक सेवा पोर्टल का ऑप्शन दिखाई पड़ेगा उस पर क्लिक करेंगे।
  • एक नया पेज आ जाएगा जहां पर आपको मुख्यमंत्री कन्या सुमंगल योजना के नियमों और शर्तों के बारे में जानकारी दिखाई पड़ेगी जिसे ध्यान से पढ़ना है।
  • इसके बाद नीचे की तरफ आप कंटिन्यू के बटन पर क्लिक करेंगे।
  • अब आपके सामने योजना में registration करने का Form आ जाएगा जिसे ध्यान पूर्वक भरना होगा।
  • अब आपके मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा जिसे खाली बॉक्स में भरकर आपको योजना Registration Form जमा करना होगा।
  • इसके बाद आपके ईमेल आईडी पर यूजर आईडी और पासवर्ड आएगा जिसका प्रयोग करके आप दोबारा से वेबसाइट पर Login हो जाएंगे।
  • अब आपके सामने योजना में आवेदन करने का Application Form ओपन हो जाएगा।
  • अब आपसे जो भी जानकारी मांगी जाएगी उसका विवरण देंगे और आवश्यक डॉक्यूमेंट अपलोड कर देंगे।
  • सबसे आखिर में Submit ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपका अब Kanya Sumangala Yojana Form सफलतापूर्वक  जमा हो गया है।
  • इस तरह से आप मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

6 thoughts on “Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana 2024: मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना,सरकार दे रही बेटियों को 25000 रूपये की सहायता, जानिए आवेदन की प्रक्रिया”

Comments are closed.