Nagar Nigam Vacancy 2024 Notification : 8वी पास के लिए नगर निगम में बिना परीक्षा भर्ती !

Nagar Nigam Vacancy 2024 Notification :- नगर पालिका निगम ने विभिन्न पदों पर वैकेंसी के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती का नोटिफिकेशन नगर पालिका निगम इंदौर की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से जारी किया गया है। नोटिफिकेशन के अनुसार, सफाई कर्मचारी, सहायक फायरमैन जैसे 306 रिक्त पदों पर भर्ती होगी। इस पोस्ट में भर्ती से संबंधित सभी विवरण प्राप्त करने के बाद इच्छुक उम्मीदवार आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। नगर पालिका निगम में 306 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म ऑफलाइन माध्यम से आमंत्रित किए गए हैं। ऑफलाइन आवेदन फार्म 22 जुलाई 2024 से शुरू हो गए हैं और इसकी अंतिम तिथि 5 अगस्त 2024 शाम 5:00 बजे तक है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Nagar Nigam Vacancy के लिए योग्यता

नगर पालिका निगम में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता पांचवी, आठवीं, 10वीं और 12वीं कक्षा पास रखी गई है। किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से इन कक्षाओं में पास अभ्यर्थी आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। इसके अलावा, विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन पोस्ट में नीचे दी गई है।

Nagar Nigam Vacancy के लिए आयु सीमा

नगर निगम में सफाई कर्मचारी सहित विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष रखी गई है। अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार की जाएगी। सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों के आवेदकों को आयु सीमा में छूट की सुविधा दी गई है।

आवेदन शुल्क:-

इसमें आवेदकों को किसी भी प्रकार का शुल्क देने की आवश्यकता नहीं होगी। यह भर्ती पूरी तरह से निशुल्क आयोजित की जाएगी।

चयन प्रक्रिया:-

नगर निगम वैकेंसी 2024 में जारी की गई भर्ती में आवेदकों का चयन बिना किसी परीक्षा के सीधे इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। सबसे पहले सभी आवेदन पत्र और दस्तावेज परीक्षण के लिए आवश्यक समझे जाएंगे। इसके बाद आवेदकों के साक्षात्कार/ इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा। जो भी आवेदक इस साक्षात्कार को पास करते हैं, उन्हें पद के अनुसार नियुक्तियां प्राप्त होंगी। अधिक जानकारी के लिए लगातार इंदौर नगर पालिक निगम की ऑफिशल पोर्टल की जांच करते रहें।

Nagar Nigam Vacancy में आवेदन कैसे करें?

  • नगर पालिका निगम इंदौर की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • वहां रिक्रूटमेंट के बटन पर क्लिक करें।
  • उस पेज पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें, जिसमें सभी जानकारी उपलब्ध होगी।
  • आवेदन फॉर्म भरने के बाद, आपको उसका प्रिंटआउट निकालना होगा।
  • सभी मांगी गई जानकारी और आवश्यक दस्तावेजों को संलग्न करें।
  • आवेदन पूरा करने के बाद, इसे निर्धारित पते पर भेज दें।