New FD interest rates 2024: अब FD में 9.1% तक का ब्याज मिलेगा, जानिए किस बैंक का सबसे ज्यादा Interest Rate?

New FD interest rates 2024:- हाल ही में सभी बैंकों ने अपने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की नई ब्याज दरें जारी की हैं। सभी बैंकों ने ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। पहले, बैंक अधिकतम 7% तक की ब्याज दर पर FD कर रहे थे और सीनियर सिटीजन को 7.25% तक का ब्याज मिलता था। अब, कुछ बैंक 9.01% की ब्याज दर पर FD का अवसर दे रहे हैं। अगर आप अपने पैसे को निवेश करने की सोच रहे हैं, तो FD एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

हम आपको सभी बैंकों की नई ब्याज दरों की सूची देंगे, जिससे आप सही बैंक चुन सकें और भविष्य में अच्छा मुनाफा कमा सकें। तो चलिए, जानते हैं।

यहां हम आपको उन सभी बैंकों की सूची प्रदान करने जा रहे हैं, जिन्होंने हाल ही में अपनी नई ब्याज दरें जारी की हैं। इन बैंकों की नई ब्याज दरों को जानकर आप अपने पैसे को सही बैंक में निवेश कर सकते हैं।

आप सभी को जानकारी के लिए बता दें कि IDFC बैंक अभी तक अपने ग्राहकों को 3% से 7% के बीच ब्याज दरें प्रदान करता था, लेकिन हाल ही में IDFC बैंक ने अपनी ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। अब यदि आप IDFC बैंक में FD करवाते हैं, तो आपको 8.40% तक की ब्याज दरें मिलेंगी। ये सभी नई ब्याज दरें 15 मई 2024 के बाद लागू होंगी।

स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ने नोटिफिकेशन जारी किया है कि 15 मई 2024 के बाद ब्याज दरों में बढ़ोतरी की जाएगी। वर्तमान समय में ग्राहकों को जो भी ब्याज दरें मिल रही हैं, उनमें लगभग 0.25% से 1% तक की बढ़ोतरी की जाएगी।

सिटी यूनियन बैंक ने अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है, जो 6 मई 2024 से लागू होगी। ये सभी ब्याज दरें दो करोड़ रुपये से कम की राशि पर ही लागू होंगी। सिटी यूनियन बैंक अपने सभी ग्राहकों को 7.25% से लेकर 7.75% तक की ब्याज दरों की पेशकश कर रहा है। ऐसे में आप सिटी यूनियन बैंक में फिक्स्ड डिपॉजिट करवा कर भविष्य में अच्छा रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं।

हाल ही में RBL बैंक ने भी 2 करोड़ रुपये से कम की धनराशि वाले सभी फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। अभी तक RBL बैंक अपने ग्राहकों को 8% तक की ब्याज दरें प्रदान करता था, लेकिन नई ब्याज दरों के अनुसार अब ग्राहकों को 8.50% तक की ब्याज दरें प्रदान की जाएंगी। इसके अलावा, सीनियर सिटीजन के लिए 8.75% तक की ब्याज दरें निर्धारित की गई हैं।

DCB बैंक ने भी अपनी नई ब्याज दरें जारी की हैं, जो 2024 से लागू होंगी। यदि कोई ग्राहक 2 साल की अवधि के लिए इस बैंक में फिक्स्ड डिपॉजिट करता है, तो उसे 8% तक का ब्याज मिलेगा और सीनियर सिटीजन को 8.55% तक का ब्याज मिलेगा।

यूनियन बैंक ने भी अपनी नई ब्याज दरें जारी की हैं, जो 27 दिसंबर 2023 को ही लागू हो गई थीं। ये नई ब्याज दरें केवल दो करोड़ रुपये से कम की फिक्स्ड डिपॉजिट पर ही लागू की गई हैं। यदि आपने यूनियन बैंक में दो करोड़ रुपये से ज्यादा की फिक्स्ड डिपॉजिट जमा कर रखी है, तो आपको नई ब्याज दरों का लाभ नहीं मिलेगा।

पहले यूनियन बैंक में फिक्स्ड डिपॉजिट पर 6.50% तक का ब्याज मिलता था, लेकिन हाल ही में जारी की गई नई ब्याज दरों के अनुसार अब बैंक 7.25% तक की ब्याज दर प्रदान कर रहा है। इस प्रकार, आप यूनियन बैंक में निवेश करके अच्छा रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं।

बैंक ऑफ बड़ौदा ने भी अपनी एफडी की ब्याज दर 4.25% से लेकर 7.25% तक बढ़ा दी है। यदि आप 1 वर्ष की अवधि से अधिक के लिए बैंक ऑफ़ बड़ौदा में फिंगरप्रिंट रखते हैं, तो आपको लगभग 8% तक का ब्याज मिलेगा। इससे पहले, बैंक ऑफ़ बड़ौदा आपको सिर्फ 6% तक का ब्याज प्रदान करता था।

पंजाब नेशनल बैंक ने अपनी नई ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है, जिसके अनुसार अब आपको 8% तक का ब्याज मिलेगा। इससे पहले, पंजाब नेशनल बैंक 1 साल से कम अवधि की फिक्स्ड डिपॉजिट पर लगभग 5% तक और 2 साल की अवधि पर लगभग 7% तक का ब्याज प्रदान करता था। हाल ही में जारी नई ब्याज दरों में बैंक ने 0.25% से लेकर 1% तक की बढ़ोतरी की है। अगर आप 5 से 10 साल के लिए पंजाब नेशनल बैंक में फिक्स्ड डिपॉजिट करवाते हैं, तो आपको 8% तक का रिटर्न मिलेगा, जिससे भविष्य में आपको अच्छा मुनाफा हो सकता है।

इस आर्टिकल में हमने आपके साथ सभी बैंकों के द्वारा जारी FD नई ब्याज दरों के बारे में बात की है। अगर आप भी फिक्स्ड डिपॉजिट में अपने पैसे निवेश करना चाहते हैं, तो आप इस लेख में बताए गए बैंक में फिक्स्ड डिपाजिट करवा सकते हैं।

इसके अलावा, अन्य सभी बैंकों ने भी नई ब्याज दरें जारी की हैं जिनके बारे में आप उनकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर FD नई ब्याज दर देख सकते हैं। यदि आप लंबे समय के लिए फिक्स्ड डिपाजिट में निवेश करते हैं, तो आपको अच्छा रिटर्न मिल सकता है और आपका पैसा पूरी तरह से सुरक्षित रहता है।