Up Pardarshi Kisan Seva Yojana 2024 : कृषि यंत्र की खरीदी पर किसानों को दिया जाएगा अनुदान आवेदन यहां से करें

Up Pardarshi Kisan Seva Yojana 2024: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा राज्य में पारदर्शी किसान सेवा योजना शुरू किया गया है जिसके अंतर्गत राज्य के किसानों को कृषि यंत्र खरीदने के लिए सरकार अनुदान प्रदान करेगी ताकि वह अपने कृषि के के कामों को आसानी से पूरा कर सके।  इस लेख में हम आपको पारदर्शी किसान सेवा योजना 2024 से संबंधित जानकारी जैसे लाभ लेने के लिए आवेदन प्रक्रिया,दस्तावेज, निर्धारित पात्रता, इन सब के बारे में पूरी जानकारी हम आपको आर्टिकल में देंगे चलिए जानते हैं-

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Up Pardarshi Kisan Seva Yojana 2024

पारदर्शी किसान सेवा योजना उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा किसानों के हित के लिए शुरू किया गया जिसके अंतर्गत राज्य सरकार राज्य के किसानों को कृषि यंत्र खरीदने के लिए अनुदान प्रदान करेगी ताकि किसान कृषि यंत्र खरीद कर कृषि संबंधित कामों को आसान तरीके से पूर्ण कर सके  इस योजना के संचालन के लिए राज्य सरकार द्वारा  पारदर्शी किसान सेवा योजना पोर्टल लॉन्च किया गया जिसके माध्यम से किसान योजना का लाभ उठा सकते हैं।

Up Pardarshi Kisan Seva Yojana पोर्टल  पर उपलब्ध सेवाएं कौन-कौन सी है? 

पारदर्शी किसान सेवा योजना पोर्टल पर निम्नलिखित प्रकार की सेवाएं सरकार के द्वारा उपलब्ध करवाई गई है जिसका विवरण नीचे आपको दे रहे हैं-

  • फसलों के किट एवं रोग
  •  बीजो की जांच
  • उन्नतशील खेती के तरीके
  • असली खाद की पहचान
  • प्राकर्तिक संसाधन प्रबंधन
  • किस माह में क्या करें
  • प्रश्नोत्तरी
  • मिटटी की जांच
  • कृषि उपयोगी यंत्र
  • किसान  क्रेडिट कार्ड

Up Pardarshi Kisan Seva Yojana के लिए योग्यता (Eligibility)

पारदर्शी किसान सेवा योजना में लाभ लेने की योग्यता निम्नलिखित प्रकार की है जिसका विवरण हम आपको नीचे दे रहे हैं-

  • उत्तर प्रदेश  का स्थाई निवासी होना जरूरी हैं।
  • योजना का लाभ केवल राज्य के किसानों को मिलेगा।
  • आवेदक किसान का  बैंक अकाउंट  राष्ट्रीयकृत बैंक में  होना जरूरी है
  •  किसान के पास  कृषि योग्य भूमि होनी चाहिए।

Up Pardarshi Kisan Seva Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज  (Required Documents)

पारदर्शी किसान सेवा योजना का लाभ लेने के लिए निम्नलिखित प्रकार के डॉक्यूमेंट लगेंगे जिसका विवरण हम आपको नीचे दे रहे हैं

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • भूमि संबंधित दस्तावेज
  • राशन कार्ड
  • खतौनी की नकल
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक पासबुक
  • मोबाइल नंबर आदि।

Up Pardarshi Kisan Seva Yojana आवेदन प्रक्रिया  (Application Process)

Up Pardarshi Kisan Seva Yojana  के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया का पूरा विवरण हम नीचे दे रहे हैं-

  • सबसे पहले आवेदक को यूपी पारदर्शी किसान सेवा पोर्टल upagripardarshi.gov.in पर जाना है।
  • पोर्टल के होम पेज पर पहुंच जाएंगे
  • यहां पर पंजीकरण के ऑप्शन पर क्लिक करेंगे
  • अब आपके सामने पंजीकरण फॉर्म ओपन होगा जहां पर पूछी गई जानकारी दर्ज करनी है
  • सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट अपलोड करेंगे
  • सबसे आखिर में सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक कर देंगे
  • इस प्रकार आप आसानी से पारदर्शी किसान सेवा योजना के तहत आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

पारदर्शी किसान सेवा योजना के पोर्टल पर लॉगिन होने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आप पारदर्शी किसान सेवा योजना के ऑफिशल पोर्टल पर जाना है
  • होम पेज पर पहुंच जाएंगे यहां पर आपको कृषि अधिकारी लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करेंगे
  • आपके सामने लॉगिन पेज ओपन हो जाएगा
  • यहां पर यूजर आईडी पासवर्ड और कैप्चा कोड का विवरण देना है
  • इसके बाद Login  के बटन पर क्लिक करेंगे
  • इस तरीके से आप पारदर्शी किसान सेवा पोर्टल पर लॉगिन हो जायंगे।

Official Website:- Click Here